रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

अंबिकापुर: शराब पीने के विवाद में पिता की कुल्हाड़ी से हत्याकर टंकी में फेंका

C

CG Khabar

04 मार्च 2026, 03:59 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

कुल्
कुल्

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक 25 वर्षीय युवक प्रभात केरकेट्टा ने शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद अपने 50 वर्षीय पिता पारस केरकेट्टा की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात घर के भीतर पिता-पुत्र के बीच तीखी बहस हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई.


पिता द्वारा शराब की लत का विरोध करने पर गुस्साए प्रभात ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. उसने पिता के शव को घसीटकर घर के पास स्थित एक छोटी पानी की टंकी में फेंक दिया और इसके बाद पास की दुकान पर जाकर इत्मीनान से बिरयानी खाई. 


खाना खाने के बाद वह वापस घर लौटा और सो गया. 


मंगलवार सुबह जब पड़ोसियों ने पारस को घर से बाहर नहीं निकलते देखा, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. 


मौके पर पहुंची पुलिस ने जब प्रभात से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP