शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, 200 फीट ऊंची गैलरी गिरी

भिलाई स्टील प्लांट में 200 फीट ऊंची गैलरी गिरी

H

Hupendra Sharma

07 जुल. 2025, 01:02 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

भिलाई स्टील प्लांट
भिलाई स्टील प्लांट

भिलाई | संवाददाताः भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में सोमवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया. कोक ओवन विभाग की बैटरी नंबर 5 और 6 के बीच की करीब 200 फीट ऊंची गैलरी अचानक गिर गई.


यह गैलरी कोल टॉवर नंबर-3 से जुड़ी हुई थी, जिसके माध्यम से बैटरियों तक कोयले की आपूर्ति होती है.


गैलरी के ढह जाने से फिलहाल कोक ओवन में उत्पादन कार्य प्रभावित हुआ है. संयंत्र प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है.


राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. बारिश होने की वजह से घटना के समय गैलरी में या इसके नीचे कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था. 


हादसे के तुरंत बाद बीएसपी प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है. किसी भी व्यक्ति को प्रभावित क्षेत्र में जाने नहीं दिया जा रहा है.


केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ को भी मौके पर तैनात किया गया है.


हादसे में किसी कर्मचारी के फंसे होने की खबर नहीं है. तलाशी अभियान चलाया जा रहा है कि कहीं कोई फंसा तो नहीं है.


भिलाई इस्पात संयंत्र में गैलरी गिरने की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी इस प्रकार की घटनाएं घट चुकी हैं.


पूर्व में 2022 में गैलरी के एक हिस्से में दरार आई थी. इसके बाद 2023 में प्लेट मिल में गैलरी गिरने से काफी नुकसान हुआ था.


इस प्रकार लगातार ऐसी घटनाएं होने से संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP