कार शो रूम में लिफ्ट से गिरे युवक की मौत, प्रबंधन पर आरोप
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार शोरूम में की लिफ्ट से गिरे युवक की मौत
रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सरोना स्थित एमजी हेक्टर शो रूम में कार की लिफ्ट से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की मौत हो गई. युवक की मौत राइट लंग कोलेप्स की वजह से हुई है. युवक राज कार शो रूम में एक कर्मचारी के रूप में कार्यरत था.
इस पूरी घटना को लेकर राज के परिजनों ने शो रूम पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है. राज की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बता दें कि बीते तीन अगस्त को एमजी हेक्टर शो रूम में कार को लेफ्ट से नीचे उतारते वक्त युवक लिफ्ट से नीचे गिर गया था. इस दर्दनाक हादसे में राज के दोनो पैर और रीढ़ की हड्डी टूट गई थी. हादसे के बाद से ही घायल राज वेंटीलेटर में था. आज श्री नारायणा अस्पताल में अंतिम सास ली.
शोरूम पर लापरवाही का आरोप
परिजनों का आरोप है कि एमजी हेक्टर शो रूमप्रबंधन ने इस घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी और सीसीटीवी फुटेज की मांग के बावजूद आज तक उन्हें हादसे का फुटेज भी नहीं दिखाया गया है.
घटना के बारे में परिजनों को देरी से बताया गया और कोई जांच भी नहीं हुई कि युवक कैसे गिरा.
घर में इकलौता कमाने वाले
राज के परिजनों ने बताया कि परिवार में वे ही एकमात्र कमाने वाला थे. उनके ऊपर छोटे भाई और माता-पिता की जिम्मेदारी थी. परिवार ने कंपनी से मुआवजे के साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
परिजनों का कहना है कि शोरूम में सुरक्षा मानकों को अनिवार्य किया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसा ना हो.