रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

महतारी वंदन योजना को लेकर विधानसभा में हंगामा

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना को लेकर विधानसभा में हंगामा

C

CG Khabar

20 मार्च 2025, 01:28 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

विधानसभा में हंगामा
विधानसभा में हंगामा

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को महतारी वंदन योजना को लेकर हंगामा खड़ा हो गया. कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने सरकार पर बुजुर्गों की पेंशन काटकर पैसे देने का आरोप लगाया. वहीं कांग्रेस विधायक संगीता साहू ने भी महतारी वंदन को लेकर कई सवाल करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को घेरा. 


इसके अलावा गुरुवार को  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अनियमितता का मुद्दा छाया रहा.

विज्ञापन


महतारी वंदन योजना को लेकर इससे पहले भी विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ था. इस मुद्दे पर विपक्ष ने सदन से वॉक आउट तक कर दिया था. 


आज कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बुजुर्गों को महतारी वंदन योजना में 500 रुपए काटकर दिया जा रहा है. 


उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को पहले ही 500 रुपए पेंशन मिलती थी. जिसे बंद कर अब सिर्फ महतारी वंदन के 1000 रुपए मिल रहे हैं.


इसके जवाब में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि अंतर की राशि दी जा रही है. इतने में कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने सवालों की झड़ी लगा दी. 


उन्होंने मंत्री से पूछा कि अंतर की राशि किस तरह दी जा रही है. जिन महिलाओं का अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, उनका रजिस्ट्रेशन कब तक पूरा होगा.


इस पर मंत्री राजवाडे ने बताया कि पेंशनधारी महिलाओं को अंतर की राशि सरकार की ओर से दी जा रही है. 


जिन हितग्राहियों को अगर पहले 500 रुपए पेंशन के मिल रहे थे, तो महतारी वंदन के 500 ही मिलेंगे. नए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शीघ्र ही शुरू की जाएगी. 


मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अनियमितता का आरोप
कांग्रेस विधायक संदीप साहू और कुंवर सिंह निषाद ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अनियमितता का आरोप लगाया. 


संदीप साहू ने कहा कि बालोद में 16 जोड़ों के विवाह में 33 लाख रुपए खर्च किए गए, जबकि नियम के अनुसार 50 हजार प्रति जोड़ा यानी कुल 8 लाख रुपए ही खर्च होने चाहिए थे.


विधायक कुंवर सिंह निषाद ने भी आरोप लगाया कि प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर शादी के खर्च में अनियमितताएं पाई गई हैं, जिसमें 53 लाख रुपए की गड़बड़ी सामने आई है.


मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जवाब देते हुए कहा कि एक जोड़े पर 50 हजार रुपए का खर्च निर्धारित है और पूरी पारदर्शिता के साथ विवाह कराए गए हैं.


कांग्रेस विधायकों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि इस योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है और इसकी जांच होनी चाहिए.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP