रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

स्कॉर्पियो खेत में पलटी, 2 दोस्तों की मौत

छत्तीसगढ़ स्कार्पियो खेत में पलटी, 2 दोस्तों की मौत

C

CG Khabar

15 मार्च 2025, 02:18 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

 स्कार्पियो खेत में पलटी
स्कार्पियो खेत में पलटी

जगदलपुर | संवाददाताः छ्त्तीसगढ़ के बस्तर जिले के भानपुरी-लोहंडीगुड़ा मार्ग में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन के पलटने से 2 दोस्तों की मौत हो गई. इस हादसे में 2 लोग घायल हैं. इनमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस के मुताबिक घटना लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के घोटिया चौकी क्षेत्र की है. 


बताया गया कि शनिवार को होली खेलने के बाद 9 युवक स्कॉर्पियो में सवार होकर नदी में नहाने जा रहे थे. इसी दौरान घोटिया चौक के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी. 

विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर सभी लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला. जब तक 2 युवकों की मौत हो गई थी. वहीं 2 युवक गंभीर रूप से घायल थे. घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद ग्रामीण घायलों को तत्काल लोहंडीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए और भर्ती कराया. जहां एक युवक की स्थिति काफी गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. 


अन्य पांच की स्थिति ठीक है, उन्हें मामूली चोट आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. 
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP