रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

जमीन के लिए सड़क पर उतरे पंडो आदिवासी

छत्तीसगढ़ राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र जमीन के लिए सड़क पर उतरे

C

CG Khabar

27 मार्च 2025, 12:59 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

 राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र सड़क पर उतरे
राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र सड़क पर उतरे

सूरजपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में राष्ट्रपति के दत्तक संतान कहे जाने वाले पंडो जनजाति के लोगों ने, जमीन के लिए गुरुवार को सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया. पंडो जनजाति के लोगों ने जिला प्रशासन द्वारा भारत पेट्रोलियम को लीज पर दी गई जमीन का विरोध किया.


प्रदर्शन के दौरान ही राज्यपाल रमेन डेका सरगुजा से मैनपाट के लिए रवाना हुए थे. पंडो जनजाति के सैकड़ों लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से नेशनल हाईवे-43 प्रदर्शन किया. 

विज्ञापन


इस दौरान उनके हाथों में नारे लिखी हुई तख्तियां थीं. जिनमें लिखा था कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र का शोषण बंद करो, पुनर्वास नीति की जमीन छीनना बंद करो, पंडो की भूमि वापस करो आदि.


दरअसल, पंडो जनजाति के लोग भारत पेट्रोलियम को जमीन लीज पर दिए जाने का विरोध कर रहे हैं. उनकी मांग है कि उक्त भूमि को लीज पर न दी जाए. यह भूमि वनवासियों की आजीविका और संस्कृति से जुड़ी रही है. इसका उपयोग आदिवासियों के हित में होना चाहिए.  इस जमीन को किसी कंपनी को सौंप देना पंडो जनजातियों के साथ अन्याय है.


पंडो समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि स्थानीय लोगों की सहमति के बगैर ही उनकी जमीन को लीज पर दे दिया गया है. यह वन अधिकार कानून और पारंपरिक हक-हकूक का उल्लंघन है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि प्रशासन ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP