रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

पाकिस्तान में जन्मे भाई-बहन रायगढ़ में गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी भाई-बहन गिरफ्तार

H

Hupendra Sharma

28 अप्रै. 2025, 08:38 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

पाकिस्तानी भाई-बहन
पाकिस्तानी भाई-बहन

रायगढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने अवैध तरीके से रह रहे दो पाकिस्तानी भाई-बहन को गिरफ्तार किया है. दोनों ने फर्जी तरीके से भारत का मतदाता परिचय पत्र भी बनवा लिया था.


हालांकि उनके पास वैध पासपोर्ट और लॉन्ग टर्म वीजा था. यह पूरा मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है. 

विज्ञापन


जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि कोडातराई के शेख याकूब की शादी पाकिस्तान में हुई थी. उनके दोनों बच्चे अर्निश और इफ्तिखार का जन्म पाकिस्तान के लांडी कराची में हुई थी. इस आधार पर दोनों पाकिस्तानी नागरिक हैं. दोनों के पास भारत की नागरिकता नहीं है.


पहलगाम आतंकी हमले के बाद छत्तीसगढ़ समेत पूरे देशभर में पाकिस्तानियों की तलाश की जा रही है. प्रदेश के सभी जिलों में इसके लिए अलग से टीम गठित की गई है.


जूटमिल थाना प्रभारी कल क्षेत्र में बाहर से आए लोगों की खोजबीन कर रही थी. इसी बीच सूचना मिली कि ग्राम कोडातराई में याकूब शेख के बच्चों के पास भारत की नागरिकता नहीं है.


पुलिस ने वहां दबिश दी तो अर्निश शेख और इफ्तिखार शेख मिले, जिनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था और उनके पास भारत की नागरिकता नहीं थी.


मौके पर उनके दस्तावेजों की जांच की गई. जांच में पाया गया कि दोनों ने फर्जी तरीके से कई भारतीय दस्तावेज तैयार कर लिए थे.


दोनों ने भारत निर्वाचन आयोग के फॉर्म नंबर 6 में गलत जानकारी देकर मतदाता परिचय पत्र भी बनवाया था.


दोनों के पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट के साथ वीजा भी जब्त किया गया है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड में जेल भेज दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP