शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

माओवादियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, जवान घायल

छत्तीसगढ़ माओवादियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, जवान घायल

C

CG Khabar

28 मार्च 2025, 10:29 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

आईईडी ब्लास्ट
आईईडी ब्लास्ट

जगदलपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में माओवादियों ने शुक्रवार को गश्त पर निकले जवानों पर आईईडी ब्लास्ट कर दिया.  जिसकी चपेट में आने से बस्तर फाइटर का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल जवान को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया.


पुलिस के अनुसार नारायणपुर के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कैम्प कुतूल से आईटीबीपी, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम आज इलाके में बाइक से गश्त पर निकली थी.


जवान कुतुल एवं नवीन कैम्प बेड़माकोटी के बीच पहुंचे थे. इसी दौरान माओवादियों ने रिमोट कमांड आईईडी का इस्तेमाल कर ब्लास्ट कर दिया. जिससे जोर का धमाका हुआ.


ब्लास्ट की चपेट में आने से बस्तर फाइटर्स का एक जवान घायल हो गया. जवान के सिर, हाथ और पैर में चोट आई है.


घायल जवान को तत्काल कैंप लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल भेजा गया है.


बताया गया कि जवान की स्थिति खतरे से बाहर है. फिलहाल उस इलाके में पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है.

 

बीजापुर में 45 किलो का आईईडी बरामद

दूसरी ओर सुरक्षा बलों की सतर्कता से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई. जवानों ने चेरपाल-पालनार मार्ग पर लगभग 45 किलो का आईईडी बरामद कर उसे सुरक्षित नष्ट किया है. 


शुक्रवार सुबह सीआरपीएफ की टीम पालनार कैंप से एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी. 


वहां से लौटते समय चेरपाल से 2 किलोमीटर दूर चेरपाल-पालनार मार्ग पर टीम को सर्चिंग के दौरान आईईडी दिखी.


माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के वाहन को निशाना बनाने के लिए 45 किलो का आईईडी लगा रखा था.


माओवादियों ने आईईडी कमांड स्वीच सिस्टम से लगाया था. जिसका स्वीच लगभग 150 मीटर दूर था. 


जवानों ने इसकी जानकारी बीडीएस टीम दी. बीडीएस टीम ने मौके पर पहुंचकर आईईडी को सुरक्षित निकालकर डिस्पोज कर दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP