रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में फिर तीन दिन होगी बारिश

C

CG Khabar

05 अप्रै. 2025, 07:43 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

बारिश
बारिश

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में फिलहाल दो दिनों के लिए बादल-बारिश का दौर थम गया है. इसके बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है.


मौसम विभाग के मुताबिक 8 अप्रैल से मौसम फिर करवट लेगा और 10 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी.

विज्ञापन


इस बीच 5 से 7 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा. साथ ही तेज धूप के साथ गर्मी पड़ेगी. तापमान में भी 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. 


मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है.


इस वजह से फिर बारिश की स्थिति बन रही है. 8 अप्रैल से बादल छाने लगेंगे और हल्की फुहारें पड़ सकती हैं.


9 और 10 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.


इधर शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म बिलासपुर रहा है. यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19 डिग्री रहा.


रायपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से मामूली ज्यादा है.


आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा. साथ ही तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. 

घरघोड़ा में 40 मिमी बारिश 

पिछले 36 घंटे में घरघोड़ा व भैरमगढ़ में 40-40 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है.


वहीं, अंतागढ़, भानपुरी, भानुप्रतापपुर, कोंटा व बीजापुर में 30-30 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया है.


उसूर व नारायणपुर में 20-20 मिमी, कांकेर, दोरनापाल, खरसिया, छोटे डोंगर, कोहकामेटा, बकावंड, हसौद, कुनकुरी, दुर्गकोंदुल, बिलाईगढ़ व सुकमा में 10-10 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गई.


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP