रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर में आईईडी बरामद

H

Hupendra Sharma

30 अग. 2025, 01:43 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

आईईडी
आईईडी

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों ने 10 किलो वजनी आईईडी बरामद किया है. जवानों ने मौके पर ही आईईडी को नष्ट कर दिया.


सुरक्षा बलों ने माओवादियों के नापाक मंसूबों को एक बार फिर नाकाम कर दिया है.

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार को बीजापुर थाना से डीआरजी बीजापुर, थाना बीजापुर पुलिस और बीडीएस टीम गोरना-मनकेली मार्ग पर डि-माईनिंग ड्यूटी पर निकली थी.


इस दौरान गोरना- मनकेली मार्ग में सड़क किनारे बिछे बिजली के तार दिखाई दिए. जिसके बाद आसपास क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया.


सर्चिंग के दौरान एक स्टील टिफिन में करीब 10 किलोग्राम वजनी आईईडी मिला. आईईडी लगभग 70-80 मीटर लंबी बिजली की तार से जुड़ा हुआ था.


जिसे बीजापुर बीडीएस टीम द्वारा सावधानीपूर्वक मौके पर बी निष्क्रिय किया गया. इस प्रकार सुरक्षा बलों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ी घटना को टाल दिया गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP