शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर में फिर IED ब्लास्ट, ग्रामीण घायल

बीजापुर में IED ब्लास्ट, ग्रामीण घायल

H

Hupendra Sharma

05 अग. 2025, 10:59 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

 IED ब्लास्ट
IED ब्लास्ट

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक और ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल ग्रामीण अपने रिश्तेदार के घर मेहमानी पर आया था. आज सुबह नहाने नाला गया और उसी दौरान आईडी की चपेट में आ गया.


इस हादसे में उसके दोनों हाथों की हथेलियों में गंभीर चोटें आई हैं. उसे उसूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज चल रहा है.


मिली जानकारी के मुताबिक घटना उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम गुंजेपर्ती की है. घायल ग्रामीण प्रमोद ककेम ईलमिड़ी का रहने वाला है. वह सोमवार शाम से अपने रिश्तेदार के घर ग्राम गुंजेपर्ती आया था.


आज सुबह करीब 8 बजे वह नहाने के लिए नाला गया था. नाला से नहाकर लौट रहा था, उसी समय माओवादियों द्वारा लगाए प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया.


जोरदार विस्फोट होने से उसके दोनों हाथ की हथेली के चिथड़े उड़ गए हैं. उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उसूर भेजा गया है.


ज्ञात हो कि एक दिन पहले ही सोमवार को उसूर थाना क्षेत्र के पुजारी कांकेर के जंगल में आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण घायल हो गया था.


ग्रामीण मवेशी चराने पुजारी कांकेर के जंगल में गया था. उसी दौरान आईडी की चपेट में आ गया था. विस्फोट से ग्रामीण के पैर के तलवे में गंभीर चोटें आई थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP