शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

10 लाख की रिश्वत लेते आईएएस गिरफ्तार

H

Hupendra Sharma

08 जून 2025, 11:08 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

 रिश्वत लेते आईएएस गिरफ्तार
रिश्वत लेते आईएएस गिरफ्तार

कालाहांडी | संवाददाताः ओडिशा के कालाहांडी जिले के धरमगढ़ में डिप्टी कलेक्टर को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. 2021 बैच के आईएएस धीमान चकमा एक स्थानीय व्यवसायी से 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे. रकम न देने पर व्यवसायी के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दी थी.


पहली किस्त के रूप में 10 लाख रुपये लेने की बात पर सब कलेक्टर ने व्यवसायी को अपने आधिकारिक सरकारी आवास पर बुलाया था.


व्यवसायी ने इस बात की शिकायत विजलेंस विभाग में की थी. तय समय पर व्यापारी ने सब कलेक्टर आवास पहुंचकर जैसे ही धीमान चकमा को घूस की रकम थमाई, पीछे से विजलेंस की टीम आ धमकी.


चकमा को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद आरोपी सब कलेक्टर के आवास पर तलाशी के दौरान 47 लाख रुपये नकद बरामद किए गए.


रिश्वतखोर आईएएस के आवास से जुटाये गए कागजात की जांच चल रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP