रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

मुंगेली में मिला मानव कंकाल, गांव की एक बच्ची माह भर से लापता

H

Hupendra Sharma

10 मई 2025, 02:38 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

मानव कंकाल
मानव कंकाल

मुंगेली | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के कोसाबाड़ी गांव में मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने घटना स्थल से एक मानव खोपड़ी, कुछ हड्डी, बाल और कपड़ा बरामद किया है.


इस घटना को गांव से लापता एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची के जोड़कर देखा जा रहा है. बरामद कंकाल और कपड़े को फॉरेंसिक जांच और डीएनए परीक्षण के लिए भेजा गया है.

विज्ञापन


ज्ञात हो कि कोसाबाड़ी निवासी एक मासूम बच्ची 12 अप्रैल से लापता है. घटना के दिन बच्ची अपनी मां के साथ घर के आंगन में रात को सो रही थी.


रात को मां की नींद खुली तो बच्ची वहां से गायब थी. परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की थी. पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था. लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है.


पुलिस ने लापता बच्ची को ढूंढने या जानकारी देने पर इनाम देने की घोषणा भी की थी. आशंका है कि यह अवशेष लापता बच्ची के हो सकते हैं.  पुलिस का कहना है कि लापता बच्ची के परिजनों का डीएनए टेस्ट करवाकर कंकाल की जांच की जाएगी. लैब के परीक्षण के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा. 


गांव में कंकाल मिलने से दहशत का माहौल है. ग्रामीणों को आशंका है कि मामला तांत्रिक या बलि से जुड़ा हुआ हो सकता है. गांव की महिलाओं ने आज थाने का घेराव कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP