रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर निगम में गंगाजल छिड़काव, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

छत्तीसगढ़ रायपुर निगम में गंगाजल छिड़काव, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

C

CG Khabar

27 फ़र. 2025, 10:38 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

छत्तीसगढ़ रायपुर निगम में गंगाजल छिड़काव
छत्तीसगढ़ रायपुर निगम में गंगाजल छिड़काव

रायपुर | संवाददाताः राजधानी रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीलन चौबे ने शपथ ग्रहण से पहले रायपुर निगम कार्यालय में गंगाजल छिड़काव कर शुद्धिकरण की बात पर बवाल मच गया है. 


इसका पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि भाजपा नेताओं को पहले अपना मानसिक शुद्धिकरण करना चाहिए. यह भाजपा नेताओं का मानसिक दिवालियापन है.

विज्ञापन


रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे सभी 70 पार्षदों के साथ गुरुवार को इंडोर स्टेडियम में शपथ लेंगे. 


शपथ लेने के बाद निगम दफ्तर पहुंचेंगी. इससे पहले महापौर मीनल चौबे ने कहा कि कार्यभार ग्रहण करने से पहले निगम कार्यालय को गंगाजल छिड़क कर शुद्ध किया जाएगा. 


भाजपा ने ऐतिहासिक जीत के बाद महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे. वहीं से इसके लिए गंगाजल लेकर आए हैं. 


उन्होंने कहा कि कोई भी नये काम की शुरुआत शुद्धिकरण से करते हैं. निगम कार्यालय भी हमरा घर ही है. 


इसलिए भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन चलाने के लिए गंगाजल का छिड़काव किया जाएगा. 


मानसिक शुद्धिकरण की जरुरत- शुक्ला
इस बयान पर कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं ने पदभार ग्रहण भी नहीं किया है बयानबाजी शुरू कर दी है.


भाजपा नेताओं को मानसिक शुद्धिकरण की जरुरत है. गंगा स्नान करने के बाद भी उनका अंतःकरण शुद्ध नहीं हुआ है. 


उन्होंने कहा कि निगम दफ्तर को शुद्ध करने की आवश्यकता नहीं है. जरूरत बीजेपी नेताओं के मानसिक शुद्धिकरण की है.


वास्तु के अनुसार बैठक व्यवस्था में बदलाव
रायपुर नगर निगम में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 15 साल बाद महापौर पद पर कब्जा जमाया है. 


वहीं रायपुर के 70 वार्डों में से 60 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. 


जबकि कांग्रेस से मात्र 7 पार्षद ही चुनकर आए हैं. वहीं 3 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. 


महापौर मीनल चौबे ने निगम कार्यालय में प्रवेश से पहले निगम के कमरों का रंग-रोगन करवाया है. 


साथ ही अपने कक्ष में वास्तु के अनुसार बैठक व्यवस्था में बदलाव किया है. 


पिछले 15 साल से महापौर की कुर्सी पूर्व दिशा की ओर थी. उसे बदलते हुए अब उत्तर दिशा की ओर की गई है. 


अब महापौर जब कुर्सी पर बैठेंगी तो उनका चेहरा उत्तर दिशा की ओर होगा.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP