रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में लगी आग

H

Hupendra Sharma

24 मई 2025, 10:02 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

मेकाहारा अस्पताल
मेकाहारा अस्पताल

रायपुर | संवाददाताः राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई. आग लगने से अस्पताल में अफरातफरी मच गई.


आग हॉस्पिटल के प्रथम माले में स्थित क्लिनिकल पैथोलॉजी में लगी थी. तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया.

विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. इस आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.


आगजनी के कारणों का पता लगाया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ है.


अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं.


बताया गया कि शनिवार की सुबह करीब 4 बजे अस्पताल के नंबर 152 में बनी क्लिनिकल पैथोलॉजी में आग लग गई.


जहां मरीजों का ब्लड सैम्पल सहित अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था.


अचानक कमरे से धुंआ उठता हुआ देख वहां मौजूद कर्मचारी वहां पहुंचे. जब तक आग की लपटें उठने लगीं.


तत्काल इसकी सूचना पुलिस और दमकल टीम को दी गई.


आग की सूचना मिलते ही अधीक्षक, डीन, विभाग प्रभारी, पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए.


कुछ देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई. करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. 


बताया गया कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है. हालांकि कुछ उपकरण जरूर जल कर नष्ट हो गए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP