रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में मानसून के बावजूद बारिश पर लगेगा ब्रेक

H

Hupendra Sharma

30 मई 2025, 08:33 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

मानसून
मानसून

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है. आने वाले कुछ दिनों तक बारिश के थमने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून से 5 जून तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना बहुत ही कम है. जिसके चलते तापमान बढ़ सकता है.


हालांकि इससे पहले आज यानी शुक्रवार को प्रदेशभर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन


इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. तेज हवा के साथ कहीं-कहीं पर बिजली भी गिर सकती है.इसके बाद पूरे प्रदेश में कुछ दिनों के लिए वर्षा की गतिविधियों में कमी आएगी.


साथ ही अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर एक दबाव का क्षेत्र गहरा हो रहा है.


इसके साथ ही एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्व राजस्थान से लेकर उत्तर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहन अवदाब समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है. 


मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है. गुरुवार को बस्तर संभाग के लगभग सभी जिलों को मानसून ने कवर कर लिया. जिस वजह से दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर, सुकमा में भारी बारिश हुई है.


पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में 55.4 मिमी हुई है.


आज भी बस्तर समेत प्रदेश के कई जगहों में बारिश होने की उम्मीद है.


गुरुवार को पूरे प्रदेश में 670 मिमी बारिश दर्ज की गई है. अगले 24 से 48 घंटों में मानसून राजधानी रायपुर पहुंचने की संभावना है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP