राजनांदगांव में फिर मिले कोरोना के मरीज
राजनांदगांव में फिर मिले कोरोना के दो मरीज
राजनांदगांव | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में फिर कोरोना के दो मरीज मिले हैं. शहर के कौरिनभांठा क्षेत्र में दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं.
पीड़ित दोनों महिलाओं को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है. जिले में अब कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीजों की संख्या 3 हो गई है.
यहां पहले से इसी क्षेत्र की एक 65 वर्षीय वृद्धा का इलाज जारी है. पीड़ित महिला कई दिनों तक वेंटीलेटर पर थी. इसके बाद उसे कोविड आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है.
बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं पहले मिली कोरोना पॉजिटिव महिला के रिश्तेदार हैं.
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार कोविड पॉजिटिव मिली दोनों महिलाओं की हालत सामान्य है.
इसके पहले जिले में कोरोना पॉजिटिव दो लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें 1 वृद्ध की रायपुर के अस्पताल में मौत हुई थी.
दूसरे वृद्ध की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी.