रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

मुख्यमंत्री साय के सचिव मुकेश बंसल हटाए गए

C

CG Khabar

15 अप्रै. 2025, 10:35 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

तबादला
तबादला

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को एक अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सचिव मुकेश बंसल को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव पद से हटा दिया गया है.


आईएएस अफसर रजत कुमार को उनकी जगह अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

विज्ञापन


इसके अलावा 6 जिलों के डिप्टी-अपर और संयुक्त कलेक्टरों का भी तबादला किया गया है.


सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है.


जारी आदेश के मुताबिक मुकेश बंसल के पास अब वित्त विभाग के सचिव, सामान्य वाणिज्य कर आबकारी विभाग के सचिव की जिम्मेदारी रहेगी.


वहीं रजत कुमार के पास वाणिज्य एवं उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम विभाग के सचिव और वाणिज्य एवं उद्योग रेल परियोजना विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार पहले है. अब उन्हें सचिव समान्य प्रशासन विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.


6 जिलों के कलेक्टर भी बदले

इधर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विनायक शर्मा को मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है.


इसी प्रकार ममता यादव को बिलासपुर संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है.


माधुरी सोम ठाकुर को कोरबा संयुक्त कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है.


इसी प्रकार स्निग्धा तिवारी को जांजगीर चांपा का संयुक्त कलेक्टर, अशोक कुमार मार्बल को सारंगढ़ बिलाईगढ़ डिप्टी कलेक्टर और गीता रायस्त को बस्तर संभागीय आयुक्त दफ्तर में उपायुक्त बनाया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP