छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् ने जारी किया 10-12वीं का परिणाम
रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है.
इस बार कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 53.49 प्रतिशत और कक्षा 12वीं का 71.01 प्रतिशत रहा है.
परीक्षा मंडलम् के सचिव राजेश पांडे ने परिणाम जारी किया है.
10वीं बोर्ड में जशपुर जिले की रीना ने 79.57 प्रतिशत के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है. जबकि 12वीं बोर्ड में बलौदाबाजार जिले की प्रिंसी मधुकर ने 87.43 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है.
इस साल कुल 3058 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. परीक्षा राज्यभर के 36 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी.
छात्र अपना रिजल्ट https://chhattisgarhsanskritboard.in/results.php पर जाकर देख सकते हैं.
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् के परीक्षा वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं (पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष) का परिणाम 98.48 प्रतिशत और कक्षा 12वीं (उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष) का परिणाम 98.43 प्रतिशत रहा था.
10वीं में 777 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 470 प्रथम, 284 द्वितीय और 23 तृतीय स्थान पर रहे.
इसी तरह 12वीं में 565 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जिनमें 462 प्रथम, 96 द्वितीय और 7 तृतीय स्थान पर रहे.