रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

10 आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव

H

Hupendra Sharma

05 अग. 2025, 03:20 PM 3 मिनट में पढ़ें 2

महानदी भवन
महानदी भवन

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ शासन ने मंगलवार की शाम को दस आईएएस अफसरों के प्रभार में अहम बदलाव किए हैं. कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ ही अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. जनसंपर्क विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे रवि मित्तल को अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए सीएम सचिवालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.


इस तरह सीजीएमएससी में फेरबदल करते हुए रितेश कुमार अग्रवाल को पुरानी जिम्मेदारियों के साथ ही छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन रायपुर के प्रबंध संचालक के पद पर अस्थाई रूप से पदस्थ किया गया है. 

विज्ञापन


जारी आदेश में आईएएस रीना बाबा साहेब कंगाले, सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग, पदेन राहत एवं पुनर्वास आयुक्त, आयुक्त, भू-अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.


आईएएस अविनाश चम्पावत, सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार पदेन राहत एवं पुनर्वास आयुक्त, आयुक्त, भू-अभिलेख, सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं सचिव, जन शिकायत निवारण विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, जनशिकायत निवारण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.


आईएएस प्रभात मलिक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी छग इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) रायपुर तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव सुशासन एवं अभिसरण विभाग, संयुक्त सचिव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, संचालक उद्योग एवं नोडल अधिकारी, प्रधानमंत्री गतिशक्ति परियोजना को केवल संयुक्त सचिव सुशासन एवं अभिसरण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है. शेष प्रभार यथावत रहेगा.


आईएएस जयश्री जैन, मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उप सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है.


आईएएस दीपक कुमार अग्रवाल, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव लोक आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.


आईएएस पद्मिनी भोई साहू, प्रबंध संचालक छग मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन रायपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक कोष एवं लेखा के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक पेंशन एवं पंजीयक, फर्म एवं संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.


आईएएस हिना अनिमेष नेताम, उप सचिव राजभवन रायपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के पद पर पदस्थ किया गया है.


हिना अनिमेष नेताम के संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान का कार्यभार ग्रहण करने पर आईएएस जगदीश सोनकर प्रबंध संचालक अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम तथा अतिरिक्त संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान केवल संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे.


आईएएस अश्वनी देवांगन, उप सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP