शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद बारिश के आसार

C

CG Khabar

30 मार्च 2025, 06:55 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

बारिश के आसार
बारिश के आसार

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में दो दिन रविवार और सोमवार को तेज गर्मी के बाद मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग ने आज मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में गर्म दिन होने की चेतावनी जारी की है.


इसके बाद 1 और 2 अप्रैल को तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है.


मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में कोमोरान क्षेत्र से मध्य छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक एक द्रोणिका विस्तारित है. इसके साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ और आसपास समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा स्थित है.


इसी के प्रभाव से दो दिन बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है. हालांकि अभी तक प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर शुष्क मौसम बना हुआ है. अगले दो दिनों तक मौसम में किसी तरह की परिवर्तन की गुंजाइश नहीं के बराबर है.


तापमान स्थिर रहेगा. इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है.  1 और 2 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है.


एक अप्रैल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में बारिश के आसार हैं.


इसी तरह 2 अप्रैल को दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में हल्की बारिश के आसार हैं. 


हालांकि 31 मार्च को मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गर्मी तेज पड़ेगी. इस दौरान लू जैसे हालात भी बन सकते हैं.


बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया है. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP