रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रावतपुरा मेडिकल कॉलेज मामलाः सीबीआई ने आरोपियों को किया कोर्ट में पेश

रावतपुरा मेडिकल कॉलेज मामला में सीबीआई ने आरोपियों को किया कोर्ट में पेश

H

Hupendra Sharma

02 जुल. 2025, 11:01 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

रावतपुरा मेडिकल कॉलेज
रावतपुरा मेडिकल कॉलेज

रायपुर | संवाददाताः रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार सभी 6 आरोपियों को सीबीआई ने बुधवार को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया.


गिरफ्तार आरोपियों में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से जुड़े तीन डॉक्टर और बिचौलिए शामिल हैं. सीबीआई कोर्ट से आरोपियों को रिमांड पर ले सकती है.

विज्ञापन


मामले में आगे की तलाशी, पूछताछ और दस्तावेजों की जांच जारी है.


ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च से जुडे मामले को लेकर सीबीआई ने एक साथ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, और दिल्ली के कुल 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी.


इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए थे.


रिश्वत के लेन-देन के दौरान सीबीआई ने छत्तीसगढ़ में 3 डॉक्टरों डॉ. अशोक डी. शेल्के, डॉ. मंजप्पा और चित्रा मदनहल्ली समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया था.


गिरफ्तार आरोपियों पर आरोप है कि मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए की जाने वाली वैधानिक निरीक्षण प्रक्रिया में रिश्वत लेकर अनियमितताएं की गई हैं. इसके लिए 55 लाख रुपए रिश्वत दी गई. 


बीसीआई को सूचना मली थी कि संस्थान के अधिकारी निरीक्षम के लिए नियुक्त आकलनकर्ताओं को प्रभावित कर रह हैं. ताकि पक्ष में रिपोर्ट प्रस्तुत करें.


इसके बाद सीबीआई ने आरोपियों को पकड़ने कार्रवाई की. सीबीआई ने आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे रिश्वत की राशि 55 लाख रुपए का लेन देन कर रहे थे. 


आरोप ये भी है कि जांच टीम में शामिल निरीक्षक विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को अवैध लाभ पहुंचाने के लिए अनुकूल रिपोर्ट्स दे रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों को आज संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP