रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

भूपेश बघेल बनाए गए एआईसीसी के महासचिव

छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल बनाए गए एआईसीसी के महासचिव

C

CG Khabar

15 फ़र. 2025, 07:44 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

भूपेश बघेल एआईसीसी के महासचिव
भूपेश बघेल एआईसीसी के महासचिव

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी एआईसीसी का महासचिव बनाया गया है. 


इसके साथ ही पंजाब का प्रदेश प्रभारी भी बनाया गया है. 

विज्ञापन


इसी प्रकार नासिर हुसैन को भी जम्मू कश्मीर के महासचिव का दायित्व सौंपा गया है. 


इस नियुक्ति को पूर्व सीएम भूपेश बघेल के राष्ट्रीय कांग्रेस में बढ़ते कद के रूप में देखा जा रहा है. 


कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में गुरुवार को बड़ा फेरबदल किया गया. यह फेरबदल दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की अहम बैठक के बाद हुआ है. 


बैठक में कई राज्यों के प्रभारियों को भी बदल दिया गया है. 


कांग्रेस ने रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़, बीके हरिप्रसाद को हरियाणा, हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश और अजय लल्लू को ओडिशा का प्रभारी बनाया है. 


इसके अलावा गिरीश को तमिलनाडु और पुडुचेरी,  के राजू को झारखंड, मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना, सप्तगिरी शंकर उलका को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नगालैंड का और कृष्ण अल्लावरू को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया गया है.


कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ये नियुक्तियां की हैं. 


भूपेश बघेल और राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन को महासचिव और रजनी पाटिल, बीके हरिप्रसाद और मीनाक्षी नटराजन समेत नौ नेताओं को विभिन्न प्रदेशों का प्रभारी नियुक्त किया गया है. 
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP