रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छुट्टी पर आया सेना का जवान एक माह से लापता

छत्तीसगढ़ छुट्टी पर आया सेना का जवान एक माह से लापता है.

C

CG Khabar

04 अप्रै. 2025, 10:32 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

जवान लापता
जवान लापता

बालोद | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में छुट्टी पर घर आया एक सेना का जवान लगभग 1 महीने से लापता है. रनचिराई थाना क्षेत्र के कलंगपुर गांव का रहने वाला जवान शेज सिंह मंडावी कश्मीर में 48वीं बटालियन में तैनात है.


वह अपने बीमार पिता के इलाज के लिए छुट्टी लेकर घर आया था. जवान 6 मार्च को घर से निकला था, उसके बाद वह वापस नहीं लौटा. परिजनों ने अपने स्तर से उसे खोजने की हर संभव कोशिश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

विज्ञापन


जवान के मां और बीमार पिता अब काफी परेशान हो गए हैं और शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं.


कलेक्टर को आवेदन सौंपकर अपने बेटे को जल्दी खोजने की मांग की है. पीड़ित परिजनों ने बताया कि जवान शेज सिंह मंडावी छुट्टी में आने के बाद करीब एक माह तक घर पर रहा. इस दौरान वह अपने बीमार पिता को लेकर अस्पताल भी जाता था. वह किसी भी प्रकार से परेशान भी नहीं था. अचानक 6 मार्च को काम पर जा रहा हूं कहकर निकला, लेकिन वह अपने ड्यूटी पर पहुंचा ही नहीं.


इसकी जानकारी सेना से फोन आने पर हुई. सेना के जवानों ने बताया कि शेज सिंह अभी तक ड्यूटी पर नहीं लौटा है. इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों को झटका लगा. रिश्तेदारों और शेज सिंह के दोस्तों से पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला. इसके बाद 10 मार्च को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई.


आश्चर्य की बात यह है कि उसने अपने दोनों मोबाइल और कुछ डॉक्यूमेंट को घर पर ही छोड़ दिया है.  रनचिराई पुलिस का कहना है कि पुलिस जवान की तलाश में लगातार जुटी हुई है. सरहदी क्षेत्रों के थानों में भी संपर्क किया गया है. साथ ही अखबारों और चैनलों में भी जानकारी प्रसारित की गई है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP