शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

सुकमा में दूसरे दिन भी ACB और EOW की कार्रवाई

सुकमा में दूसरे दिन भी ACB और EOW की कार्रवाई जारी है

C

CG Khabar

11 अप्रै. 2025, 06:24 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

ACB-EOW की कार्रवाई
ACB-EOW की कार्रवाई

सुकमा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में एसीबी और ईओडब्ल्यू की छापेमारी कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी है. सुकमा, कोन्टा, दोरनापाल समेत कुल चार जगहों के आठ ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है.


आज भी टीम ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर पर दबिश दी है. शुक्रवार सुबह से ही एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम छापेमारी वाले ठिकानों पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.


यह कार्रवाई तेंदूपत्ता बोनस में हुए भ्रष्टाचार को लेकर की गई है. वहीं एक दिन पहले पूर्व विधायक और आदिवासी नेता मनीष कुंजाम समेत अन्य तेंदूपत्ता प्रबंधकों के कुल 12 ठिकानों पर कार्रवाई की गई थी.


इस दौरान मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंक अकाउंट एवं निवेश से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं. साथ ही डीएफओ कार्यालय के कर्मचारी राजशेखर पुराणिक के घर से 26 लाख 63 हजार 700 रुपये मिले थे. इसी मामले में डीएफओ अशोक पटेल निलंबित किए गए थे.


शुक्रवार को जिला मुख्यालय सुकमा में वन विभाग के एक प्रबंधक के घर एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीमें पहुंची हैं.


यहां साल 2021-22 में वन विभाग के तेंदूपत्ता बोनस वितरण में हुई गड़बड़ी को लेकर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं.


साथ ही 7 अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के घर पर छापेमारी की गई है. 


तेंदूपत्ता बोनस वितरण में गड़बड़ी

सुकमा जिले में साल 2021-22 में तेंदूपत्ता बोनस वितरण में घोटाले के आरोप है. ग्रामीण आदिवासी संग्राहकों को लगभग 7 करोड़ रुपए बांटने थे.


तेंदूपत्ता बोनस मामले को लेकर मनीष कुंजाम ने शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद जांच के दौरान सुकमा डीएफओ अशोक पटेल निलंबित किए गए थे.


सुकमा डीएफओ अशोक पटेल और उनके साथियों पर तेंदूपत्ता तोड़ने वाले मजदूरों के बोनस में बड़ा घोटाला करने का आरोप है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP