रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर में 12 माओवादी मारे गए, 3 जवान शहीद

C

CG Khabar

03 दिस. 2025, 11:55 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

नक्सली मुठभेड़
नक्सली मुठभेड़

जगदलपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित बीजापुर जिले में दंतेवाड़ा की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 12 माओवादियों के मारे जाने का दावा किया है. इस कार्रवाई में डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड (DRG) के lrv जवान भी शहीद हो गए, जबकि कुछ अन्य जवान घायल हुए हैं. क्षेत्र में गोलीबारी अभी भी रुक-रुक कर जारी है.


बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव के अनुसार, पश्चिम बस्तर डिवीजन के अंतरजिला क्षेत्र में DRG, स्पेशल टास्क फोर्स (STF), कोबरा बटालियन और CRPF की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है. 

विज्ञापन


उन्होंने बताया, “सुबह 9 बजे से लगातार रुक-रुक कर दोनों ओर से फायरिंग हो रही है. सुरक्षा बलों की निर्णायक और आक्रामक कार्रवाई जारी है.”


बस्तर रेंज के आईजी पुलिस सुंदरराज पट्टलिंगम ने भी मुठभेड़ की पुष्टि की. उनके अनुसार, अब तक 12 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि मौके से SLR और .303 राइफल सहित अन्य हथियार तथा गोला-बारूद भी जब्त किया गया है. मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. 


आईजी ने बताया कि बीजापुर DRG के प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी और आरक्षक दुकारू गोंडे, रमेश सोड़ी इस ऑपरेशन में शहीद हुए हैं.


उन्होंने कहा कि ऑपरेशन जारी होने के कारण विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी.


एसपी डॉ. यादव ने बताया कि इलाके में घेराबंदी को मजबूत किया गया है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, ताकि मुठभेड़ क्षेत्र की पूरी तलाशी ली जा सके. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP