रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर में 5 IED बरामद

C

CG Khabar

14 अप्रै. 2025, 12:34 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

आईईडी
आईईडी

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने पांच नग प्रेशर आईईडी बरामद कर उसे सुरक्षित नष्ट किया है.


माओवादियों ने ये आईईडी बम बोतल और टिफिन बॉक्स में छिपाकर रखे थे. जिन्हें सीरियल ब्लास्ट के लिए तैयार किया गया था.

विज्ञापन


इस प्रकार एक बार फिर जवानों ने माओवादियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है. 


पुलिस अधिकारी एएस पी चंद्रकांत गोवर्ना ने बताया कि बीडीएस, थाना बीजापुर और कैम्प जैतालुर 13वीं वाहिनी की टीम एरिया डॉमिनेशन एवं डीमाईनिंग डयूटी पर गोरना मनकेली की ओर निकली थी.


इस दौरान मनकेली ग्राम से आगे कच्चे मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी पर नजर पड़ी.


सुरक्षा बलों ने बारीकी से जांच की तो वहां पर लाइन से एक के बाद एक 5 नग आईईडी लगे हुए थे.


जवानों ने सभी आईईडी को सुरक्षित निकाल कर निष्क्रिय किया गया. 


बताया गया कि माओवादियों द्वारा कच्चे मार्ग पर 2-2 किग्रा के 03 नग बीयर बॉटल एवं 3-5 किग्रा के 02 नग टिफिन बम को 03- 05 मीटर की दूरी में सीरीज में लगाए गए थे.


ये सभी आईईडी कमांड स्वीच से जुड़े हुए थे. बीडीएस बीजापुर की टीम ने मौके पर आईईडी को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP