शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर में मुठभेड़, 31 माओवादी मारे गए, 2 जवान शहीद

31 माओवादी बीजापुर में मारे गए

C

CG Khabar

09 फ़र. 2025, 07:04 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

माओवादी मुठभेड़
माओवादी मुठभेड़

बीजापुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित बीजापुर में रविवार सुबह से चल रही मुठभेड़ में पुलिस ने 31 माओवादियों के मारे जाने की बात कही है.  पुलिस ने मारे जाने वाले माओवादियों की संख्या और बढ़ने से इंकार नहीं किया है.


इस मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हुए हैं, जबकि दो जवान गंभीर रुप से घायल हुए हैं. घायल जवानों को इलाज के लिए ज़िला मुख्यालय रवाना किया गया है.


पुलिस ने बताया कि नेशनल पार्क मुठभेड़ में  अब तक 31 वर्दीधारी  माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं. इसके अलावा मुठभेड़ स्थल से  भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है.


पुलिस के अनुसार मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है.


पुलिस के अनुसार मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा गया है.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP