रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के 2798 शिक्षक बने प्राचार्य

H

Hupendra Sharma

02 जुल. 2025, 02:47 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

पदोन्नति
पदोन्नति

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है. राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत कुल 2798 शिक्षकों को प्राचार्य के पद पर पदोन्नति प्रदान की है.


इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.

विज्ञापन


जारी आदेश के अनुसार 1320 व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) और प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) को पदोन्नत कर प्राचार्य (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) बनाया गया है.


इसी तरह 1478 ई-संवर्ग के व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) एवं प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) को भी प्राचार्य के पद पर पदोन्नति दी गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP