रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

हथियार सहित 20 माओवादी गिरफ्तार

H

Hupendra Sharma

17 मई 2025, 01:19 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

20 माओवादी गिरफ्तार
20 माओवादी गिरफ्तार

बीजापुर | संवाददाताः तेलंगाना के मुलुगु जिला पुलिस ने अलग-अलग माओवादी संगठनों में शामिल कथित 20 माओवादियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया गया है.


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए माओवादियों में एक डीवीसी सदस्य, पांच एसीएम और 14 सक्रिय पार्टी सदस्य शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार वेंकटापुरम, वाजेड़ु और कन्नायिगुड़ेम थाना क्षेत्रों में इन माओवादियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार माओवादियों के पास से 3 आईएनएसएएस राइफल, 4 एसएलआर राइफल, एक 303 बोर राइफल, ग्रेनेड, वॉकी-टॉकी सहित अन्य सामग्री बरामद किया गया है. गिरफ्तार किए माओवादी छत्तीसगढ़, तेलंगाना और ओडिशा में कई माओवादी घटनाओं में शामिल रहे हैं.


जिसमें 2021 में टेकलगुड़ा हमला, 2017 में बुरकापाल और 2020 में मिनपा जैसे घटनाएं शामिल हैं. टेकलगुड़ा हमले में 22 जवान, बुरकापाल में 26 जवान और मिनपा हमले में 17 जवान शहीद हुए थे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP