शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोपरा गौशाला में भूख से 19 मवेशियों की मौत

छत्तीसगढ़ कोपरा गौशाला में भूख से 19 मवेशियों की मौत

C

CG Khabar

09 मार्च 2025, 02:43 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

मवेशियों की मौत
मवेशियों की मौत

गरियाबंद | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के कोपरा गौशाला में 2 महीने में 19 मवेशियों की मौत होने का मामला सामने आया है.  आरोप है कि इन मवेशियों की मौत भूख-प्यास की वजह से हुई है.  वहीं यहां के 150 मवेशी चारा-पानी नहीं मिलने से काफी कमजोर हो गए हैं. 


इनमें से कई की स्थिति ऐसी हो गई है कि खड़े तक नहीं हो पा रहे हैं. गरियाबंद कलेक्टर ने घटना का संज्ञान लेते हुए सीएमओ, संस्था प्रमुख और स्थानीय पशु चिकित्सक अधिकार को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं.


कोपरा गौशाला में मवेशियों की मौत का मामला तूल पकड़ने के बाद कल देर रात को राजिम एसडीएम विशाल महाराणा अपनी टीम के साथ गौशाला पहुंचे.  वहां का मंजर देखकर अधिकारियों के रोंगटे खड़े हो गए. तत्काल गौशाला संचालक मनोज साहू को बुलाया गया. 


उसे फटकार लगाने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है. साथ ही प्रशासन ने भूख-प्यास से तड़प रहे मवेशियों के लिए चारा-पानी की व्यवस्था की. 


जैसे ही चार डाला गया मवेशी टूट पड़े. जिला प्रशासन अब गौशाला का संचालन दूसरी संस्था को सौंपने की तैयारी में है. एसडीएम विशाल महाराणा ने संस्था प्रमुख को दस्तावेजों के साथ तलब किया है.


बताया गया कि मृत मवेशियों को पैरी नदी के किनारे फेंक दिया गया है. जांच में पता चला कि चरवाहों को दो महीने से वेतन नहीं दिया गया है. इसलिए वह काम छोड़कर चले गए हैं. 


गौशाला में पर्याप्त चारे की व्यवस्था भी नहीं थी. यहां तक की पानी की भी उचित व्यवस्था नहीं है. जिसके चलते गौवंशों की मृत्यु हुई है. बदबू के फैलने से क्षेत्रीय लोग परेशान हो रहे हैं.


बताया गया कि 6 साल पहले कोपरा के इस गौशाला का शुभारंभ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेश्वर पटेल ने किया था. 
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP