रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

शादी समारोह में भाजी खाने से 15 लोग बीमार

शादी समारोह में भाजी की सब्जी खाने से 15 लोग बीमार

H

Hupendra Sharma

06 मई 2025, 01:30 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

 भाजी सब्जी खाने से बीमार
भाजी सब्जी खाने से बीमार

रायपुर | संवाददाताः राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर में शादी समारोह में खाना खाने के बाद 15 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए हैं. सभी को उल्टी और दस्त होने पर गोबरा नवापारा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा की है.


नवापारा सीएचसी प्रभारी डॉ. तेजेंद्र साहू ने बताया कि फूड पॉइजनिंग के कारण करीब 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया कि बीमार सभी लोग परसदा गांव में शादी समारोह में पहुंचे थे.

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह मेहमानों को बासी खाना परोस दिया गया था. जिसे खाने के कुछ देर बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी.


उल्टी और दस्त की समस्या होने परआनन-फानन में सभी को तत्काल गोबरा नवापारा अस्पताल में भर्ती कराया गया.


बताया जा रहा है कि बीमार पड़े सभी लोगों ने करमत्ता भाजी खाई थी. इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ी.


मधुमक्खियों के हमले से 28 मजदूर घायल

इधर बालोद जिले के ग्राम पंचायत ठेमाबुजुर्ग के आश्रित गांव गंगोलीडीही में मनरेगा मजदूरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया है. 


इस हमले में तकरीबन 28 मजदूर घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


रोजगार गारंटी योजना के तहत झनक साय मंडावी के घर में मंगलवार को भूमि सुधार का काम चल रहा था. 


सुबह जब मजदूर काम पर लगे थे. उसी समय अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया. 


इस घटना से मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई. हमले में 28 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.


फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है. डॉक्टर का कहना है कि सभी की हालत खतरे से बाहर है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP