शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

नवरात्रि में डोंगरगढ़ स्टेशन में रुकेंगी 10 एक्सप्रेस ट्रेनें

H

Hupendra Sharma

20 सित. 2025, 12:33 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

एक्सप्रेस ट्रेनें
एक्सप्रेस ट्रेनें

रायपुर | संवाददाताः शारदीय नवरात्रि में डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में 9 दिनों के लिए स्टापेज दिया है.


इसके अलावा दुर्ग से डोंगरगढ़ तक एक स्पेशल मेमू ट्रेन भी चलाई जाएगी. साथ ही 2 मेमू ट्रेनों को गोंदिया तक आगे बढ़ाया गया है. एक्सप्रेस ट्रेनों के डोंगरगढ़ में ठहरने का समय दो मिनट निर्धारित किया गया है.


दरअसल नवरात्रि का पावन पर्व 22 सितंबर से शुरू हो रहा है. इस अवसर पर दूर-दूर से श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ आते हैं.


रेलवे प्रशासन ने नवरात्रि पर्व को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह घोषणा की है. इससे नवरात्रि के दौरान मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए यहां आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी.


डोंगरगढ़ में रुकेंगी ये ट्रेनें

20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस- 21:56 बजे से 21:58 बजे तक


20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस-5:34 बजे से 5:36 बजे


20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस- 21:56 बजे से 21:58 बजे


20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस-5:34 बजे से 5:36 बजे


12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस-12:16 बजे से 12:18 बजे


12852 चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस-10:17 बजे से 10:19 बजे


12849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस-14:36 बजे से 14:38 बजे


12850 पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस-11:58 बजे से 12:00 बजे


12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस-18:30 बजे से 18:32 बजे


12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस- 10:44 बजे से 10:46 बजे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP