गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया शुरू

C

CG Khabar

24 दिस. 2024, 01:41 PM 2 मिनट में पढ़ें 22

पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया शुरू

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. ये प्रक्रिया आज यानी 23 दिसंबर से शुरू होकर 28, 29 और 30 दिसंबर तक पूरी हो जाएगी. इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी किया है.

हालांकि सरकार प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत के चुनाव एक साथ करने की तैयारी में है. लेकिन कुछ दिन पहले ही पंचायतों के आरक्षण की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी.

विज्ञापन

जबकि नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है. अब पंचायतों की प्रक्रिया को फिर से शुरू की है.

प्रदेश में 33 जिला पंचायतों के 433 सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य 2982, सरपंच 11672 और पंच के 160180 पदों के लिए चुनाव होगा.

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आज से ही पंचायत चुनाव के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है.

आज 23 दिसंबर को जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच पद की कार्रवाई के लिए सूचना का प्रकाशन किया जाएगा.

इसके बाद 28 दिसंबर को जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच पद के आरक्षण के लिए अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा.

29 दिसंबर को आरक्षण की जानकारी संबंधित अधिकारियों को भेजी आएगी.

इसके बाद 30 दिसंबर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की अंतिम कार्रवाई पूरी की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

14 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

15 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

19 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

एक दिन पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP