गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

गाय की हत्या कर मांस खाने वाले 6 गिरफ्तार

C

CG Khabar

29 दिस. 2024, 08:55 AM 2 मिनट में पढ़ें 24

गाय की हत्या कर मांस खाने वाले 6 गिरफ्तार

बलरामपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गौवंश की हत्या कर उसके मांस खाने के आरोप में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों के पास से गौमांस के अवशेष के साथ ही धारदार हथियार भी जब्त किया गया है.

पुलिस के मुताबिक घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत साकिन की है.

विज्ञापन

गांव के बसराम सिंह ने शंकरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ दिन पहले रतनु पहाड़ी कोरवा ने उनकी बछिया को पालने के लिए मांगा था. लेकिन उसने बछिया देने से मना कर दिया था.

कुछ दिन बाद रतनु बछिया को चुराकर ले गया और उसकी हत्या कर दी.

इसके बाद वह और उसका साथी मंगरा उसके पास आये और उन्होंने बताया कि वे और उनके कुछ साथियों ने मिलकर मांस खाने के लिए बछिया को मार डाला है.

जब वह बछिया को देखने गया तो पाया कि बछिया को क्रूरतापूर्वक मारा गया था.

इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो पूरे गांव में आक्रोश फैल गया था.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

आरोपियों के नाम रतनू पहाड़ी कोरवा, एतवा राम पहाड़ी कोरवा, कुंवरसाय पहाड़ी कोरवा, संतोष अगरिया, बढ़ई अगरिया और मंगरा पहाड़ी कोरवा है.

दुर्ग में चमड़े से भरा ट्रक पकड़ाया

इधर दुर्ग जिले में कुम्हारी टोल प्लाजा के पास मवेशियों और अन्य जानवरों की खाल से भरे ट्रक को पकड़ा गया है.

कुम्हारी पुलिस ने ट्रक चालक के साथ दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

बताया गया कि ट्रक महाराष्ट्र पासिंग है. ट्रक नागपुर की ओर से रायपुर की तरफ जा रहा था.

इसकी जानकारी राजनांदगांव में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को हुई तो ट्रक का पीछा किया.

गौ सेवक राजनांदगांव से ट्रक का पीछा करते आ रहे थे. आखिरकार कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पुलिस की मदद से ट्रक को रोका गया.

ट्रक से तिरपाल हटा कर जांच की तो उसमें बड़ी मात्रा में गाय और अन्य जानवर के चमड़े भरे हुए थे.

इसके बाद ट्रक चालक की जमकर पिटाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

कुम्हारी पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. फिलहाल कुम्हारी पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुखदेव भगत- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी
छत्तीसगढ़

आम जनता के बजाय कॉर्पोरेट घरानों के हित साध रही सरकार- सुखदेव भगत

2 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अक्वान’: विशाखापट्टनम-किरंदुल रेल मार्ग पर 2 दिनों तक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद

2 घंटे पहले

सरकारी अस्पतालों के नर्सो की हड़ताल
छत्तीसगढ़

नर्सों के आंदोलन से बड़े अस्पतालों में ठप हुए ऑपरेशन, अनुभवहीन छात्र संभाल रहे मरीज

3 घंटे पहले

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

3 घंटे पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP