बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा में दंतैल हाथी मारा गया, नाले में डूबा मिला

C

CG Khabar

29 दिस. 2024, 09:19 AM 2 मिनट में पढ़ें 24

कोरबा में दंतैल हाथी मारा गया, नाले में डूबा मिला

कोरबा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में हाथियों की मौत का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को कोरबा वनमंडल में एक दंतैल हाथी का शव नाले में डूबा हुआ मिला है.

इस घटना के बाद से वन विभाग में हड़कंप मच गया है. फिलहाल हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई वह अभी पता नहीं लग सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि हाथी को करंट लगाकर मारा गया है.

विज्ञापन

घटना कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज के गीतकुंवरी क्षेत्र का है.

शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीण लकड़ी लाने जंगल की ओर जा रहे थे. इस दौरान ग्रामीणों को नाले में हाथी का शव नज़र आया.

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

वन विभाग की टीम ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाल कर जांच में जुट गई है.

एसडीओ सूर्यकांत सोनी ने बताया कि हाथी की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. साथ ही हाथी कहां से आया है इसकी भी जानकारी नहीं है.

आशंका है कि हाथी को करंट लगाकर मारा गया होगा. क्योंकि जितने पानी में हाथी डूबा है उतने में तो उसकी जान नहीं जा सकती. नाले में कीचड़ भी नहीं है, जिसमें फंसने से मौत हुई होगी, ऐसी स्थिति भी नहीं है.

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

8 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

8 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

8 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

9 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

9 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP