छत्तीसगढ़: IFS अधिकारियों के तबादले
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में सात IFS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिये गये हैं. श्रीमती संजीता गुप्ता को कार्यकारी संचालक राज्य लघु वनोपज संघ के प्रभारी प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ बना दिया गया है.
अमरनाथ प्रसाद को सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को प्रबंध संचालक राज्य वन विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
एस वेंकटाचलम मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, अंबिकापुर तथा अतिरिक्त प्रभार वन संरक्षक प्रोजेक्ट (एलीफैंट), सरगुजा, अंबिकापुर को प्रतिनियुक्ति पर कार्यकारी संचालक, राज्य लघु वनोपज संघ, नवा रायपुर कर दिया गया है.
अभिषेक सिंह क्षेत्रीय महाप्रबंधक, राज्य वन विकास निगम पर प्रतिनियुक्ति पर थे उनकी प्रतिनियुक्ति वापस लेते हुये वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, नवा रायपुर कर दिया गया है.
गुरुनाथ एन वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, नवा रायपुर से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र संचालक उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व, गरियाबंद कर दिया गया है.
प्रणय मिश्रा, विशेष सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र संचालक, गुरू घासी दास टाइगर रिजर्व, अंबिकापुर तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य वन संरक्षक (प्रोजेक्ट एलीफैंट), सरगुजा, अंबिकापुर कर दिया गया है.
रमेश कुमार जांगड़े, उप वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, नवा रायपुर से प्रतिनियुक्ति पर प्रभारी क्षेत्रीय महाप्रबंधक, राज्य वन विकास निगम कर दिया गया है.
यह आदेश 31-07-2026 से प्रभावशील होगी.