शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: रायपुर में जिम में लगी आग

C

CG Khabar

19 जुल. 2025, 02:04 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

जिम में आग
जिम में आग

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में एक व्यावसायिक परिसर में स्थित जिम में शनिवार को आग लग गई. 


पुलिस के अनुसार, आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग को फैलने से पहले काबू कर लिया गया.


अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय जिम में कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई. 


प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट होने की संभावना जताई जा रही है.


आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP