रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोरबा: दीपका खदान के पास ट्रेलर ने सुपरवाइजर को कुचला

C

CG Khabar

12 मार्च 2026, 01:18 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी क्षेत्र कोरबा में मंगलवार की रात एसईसीएल की दीपका खदान के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में कोयला व्यापारी के सुपरवाइजर की जान चली गई. तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.


मृतक की पहचान 33 वर्षीय अरविंद भदौरिया के रूप में हुई है. अरविंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर जिले का निवासी था और वर्तमान में दीपका के ज्योति नगर में रहकर कोयला व्यवसायी बृजेश सिंह के अधीन सुपरवाइजर का कार्य संभाल रहा था. 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 8:30 बजे उस वक्त हुआ जब अरविंद अपने काम के सिलसिले में खदान मार्ग से गुजर रहा था.


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरविंद को संभलने का मौका तक नहीं मिला. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP