रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोरबा: ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत

C

CG Khabar

01 मार्च 2026, 04:19 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापारा बायपास रोड पर शुक्रवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से 24 वर्षीय बाइक सवार युवक गौरव श्रीवास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 


मिली जानकारी के अनुसार, इमलीडुग्गू निवासी गौरव पेशे से वीडियोग्राफर था और देर रात अपने काम के सिलसिले में बाहर से घर लौट रहा था. इसी दौरान शारदा विहार पेट्रोल पंप के समीप सीजी-04-एनटी-6337 नंबर के एक ट्रेलर ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. 

विज्ञापन


हादसा इतना वीभत्स था कि ट्रेलर का पहिया युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.


घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया. 


पुलिस ने मृतक के फोन के जरिए उसके परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी दी. चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के जिम्मेदार ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है. 


गौरतलब है कि कुदुरमाल पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित होने के बाद से शहर के भीतरी मार्गों पर कोयला लदे ट्रकों और ट्रेलरों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP