शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी महासंघ ने मांगा 3% DAऔर दिवाली Bonus

C

CG Khabar

04 अक्टू. 2025, 03:29 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

रुपया
रुपया

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी महासंघ (CKAF) ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 3% महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ोतरी की घोषणा करने की मांग की है. ताकि इसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर लाया जा सके. महासंघ ने राज्य गठन की सिल्वर जुबली (2025) के अवसर पर कर्मचारियों को विशेष दिवाली बोनस देने की भी मांग की है.


शुक्रवार को महासंघ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा कि वर्तमान में राज्य कर्मचारियों को 55% डीए मिल रहा है, जो केंद्र के संशोधित दर से 3% कम है. महासंघ के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि 25 सितंबर को मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान भी इस मुद्दे को उठाया गया था, जहां मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया था.


महासंघ ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए जुलाई 2025 से 2% डीए वृद्धि की घोषणा की है, इसलिए राज्य में भी 3% डीए बढ़ोतरी को जुलाई से लागू किया जाए.


इसके अलावा महासंघ ने मुख्यमंत्री को अलग पत्र लिखकर दिवाली से पहले विशेष बोनस देने की मांग की. महासंघ ने कहा कि राज्य निर्माण के 25 वर्षों में कर्मचारियों का योगदान अहम रहा है और इस मौके पर उन्हें प्रोत्साहन व सम्मान देने के लिए बोनस जरूरी है.


महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे आंदोलन का सहारा लेंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP