शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: बालोद जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

C

CG Khabar

09 मार्च 2026, 08:45 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

बालोद कोर्ट
बालोद कोर्ट

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बालोद में जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से दहलाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. इस धमकी भरे संदेश के प्राप्त होते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया. 


एहतियात के तौर पर पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जयस्तंभ चौक के चारों ओर की घेराबंदी कर दी गई है और आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है.


मौके पर पहुँची बम निरोधक दस्ते (बम स्क्वाड) की टीम बारीकी से चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही है, हालांकि अब तक की जाँच में कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. 


पूरे परिसर को भारी पुलिस बल ने अपने घेरे में ले लिया है और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है. 


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को उच्चतम स्तर पर रखा गया है और धमकी देने वाले शरारती तत्वों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है. फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा गहन तलाशी अभियान जारी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP