आप के प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ दौरे पर
रायपुर । संवाददाता: आम आदमी पार्टी (आप) के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक तथा सह-प्रभारी मुकेश अहलावत, 10 सितंबर से छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान प्रदेश प्रभारी डॉ. पाठक जोनल संगठनात्मक बैठकें करेंगे और भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव के दौरान किए गए वादों की समीक्षा करेंगे.
आप के महासचिव सूरज उपाध्याय ने बताया कि आप नेता 10 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे. 11 सितंबर को बिलासपुर और जांजगीर लोकसभा के पदाधिकारियों की बैठक होगी, जो अकलतारा में प्रस्तावित है.
इसके बाद, 12 सितंबर को दुर्ग और राजनांदगांव लोकसभा की बैठकें होंगी, जबकि 13 सितंबर को रायपुर और महासमुंद लोकसभा की बैठकें आयोजित की जाएंगी.
आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया कि प्रदेश प्रभारी डॉ. पाठक और सह-प्रभारी मुकेश अहलावत का स्वागत दोपहर 2 बजे राजधानी के माना हवाई अड्डे पर किया जाएगा.
इस दौरान आप के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.