बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर में 254 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

C

CG Khabar

18 अप्रै. 2026, 09:14 AM 1 मिनट में पढ़ें 17

गिरफ्तार
गिरफ्तार

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एंटी-क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और रतनपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.22 करोड़ रुपये मूल्य का 245 किलोग्राम गांजा जब्त किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से मध्य प्रदेश की ओर एक अर्टिगा कार में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर घेरा डाला. 


भेड़ी मुड़ा नवापारा चौक के पास पुलिस को देखकर तस्करों ने भागने की कोशिश की और कार को रॉन्ग साइड पर दौड़ा दिया, जिससे हाईवे पर हड़कंप मच गया.

विज्ञापन


पुलिस टीमों ने तत्परता दिखाते हुए फिल्मी स्टाइल में पीछा किया और कार को रोक लिया. इस दौरान एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि अमित कुमार केवट नामक तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया. 


तलाशी लेने पर कार के भीतर काले रंग की कोटिंग वाली खिड़कियों के पीछे छिपाए गए गांजे के कई पैकेट मिले. 


आरोपी मध्य प्रदेश के शहडोल का निवासी है और उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि यह खेप वहां खपाने की तैयारी थी. पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी और इस तस्करी नेटवर्क के मास्टरमाइंड की तलाश तेज कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

8 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

8 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

8 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

9 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

9 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP