रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से दुर्ग के युवक की मौत

C

CG Khabar

19 मार्च 2026, 05:00 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

शव
शव

दुर्ग । संवाददाता: रायपुर-भिलाई रोड पर स्थित कुम्हारी में बुधवार की देर रात एक हृदय विदारक सड़क हादसा सामने आया है. रायपुर से अपने घर दुर्ग लौट रहे 37 वर्षीय शुभम गुप्ता की एक भारी वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही जान चली गई. जानकारी के मुताबिक, शुभम किसी निजी कार्य से राजधानी रायपुर आए थे और देर रात स्कूटी से वापस लौट रहे थे, तभी कुम्हारी थाना क्षेत्र के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि शुभम अपनी स्कूटी समेत ट्रेलर के पिछले पहियों के बीच फंस गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और काफी मशक्कत के बाद स्कूटी को वाहन के नीचे से निकाला जा सका. सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया.

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन अब इस मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रहा है. दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए मार्ग पर स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि चूक किसकी ओर से हुई थी. फिलहाल, पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP