शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

झारखंड में छत्तीसगढ़ की युवती से गैंग रेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

16 जून 2026, 09:10 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

गैंग रेप
गैंग रेप

रायपुर । संवाददाता: झारखंड के सिमडेगा जिले में रिश्तेदार के सगाई समारोह में शामिल होने आई छत्तीसगढ़ की युवती के साथ तीन स्थानीय युवकों द्वारा कथित तौर पर गैंगरेप करने की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.


सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीकांत एस. खोत्रे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह वारदात 14 जून की रात को हुई. पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, जब सगाई का कार्यक्रम चल रहा था, तभी इलाके के तीन स्थानीय युवक उसे जबरन उठाकर एक सुनसान घर में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.


वारदात के बाद सहमी हुई युवती वापस छत्तीसगढ़ स्थित अपने घर लौट आई और वहां के स्थानीय पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई. 


सिमडेगा के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दर्ज किए गए बयान के आधार पर जीरो एफआईआर के तहत मामला सिमडेगा के कुरडेग पुलिस स्टेशन ट्रांसफर किया गया. 


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है. Symbolic Photo.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP