रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

टावर पर चढ़कर युवती ने दी जान, पुलिस के सामने घटित हुई घटना

C

CG Khabar

26 मई 2026, 01:50 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

जशपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कुनकुरी थाने के ठीक सामने स्थित एक टावर पर 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. हैरान करने वाली बात यह है कि घटना से ठीक पहले पुलिस टीम ने उसे नीचे उतरने के लिए मना भी लिया था, लेकिन अचानक मोबाइल पर कोई वीडियो देखते ही उसने आत्मघाती कदम उठा लिया. 


सुबह के वक्त जब एक स्थानीय नागरिक ने अपनी छत से युवती को टावर पर चढ़कर मोबाइल पर बात करते देखा, तब जाकर पुलिस को इसकी भनक लगी थी. पुलिस ने डायल 112 के जरिए उसका नंबर लेकर उससे संपर्क भी साधा था, पर आखरी वक्त में स्थिति बेकाबू हो गई.

विज्ञापन


मृतका की पहचान नीलिमा के रूप में हुई है, जिसके बारे में परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी. उसे मोबाइल देखने की अत्यधिक लत थी और वह अक्सर इंटरनेट पर खुदकुशी से जुड़े वीडियो देखा करती थी. 


परिजनों के मुताबिक, बगीचा सेमरडीह के एक युवक के साथ उसका प्रेम संबंध था और वह उसके साथ रहती थी. करीब एक साल पहले भी उसने एक विवाद के बाद आम के पेड़ से लटककर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन तब उसे बचा लिया गया था. उसका झाड़-फूंक और कई जगह इलाज भी कराया गया, पर उसकी स्थिति में स्थायी सुधार नहीं हो सका.


इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले युवती की गतिविधियां बेहद अजीब थीं. घटना की पूर्व संध्या पर वह किसी का फोन आने के बाद घर से निकल गई थी और देर रात तक वापस नहीं लौटी. रात के समय गश्त कर रही पुलिस टीम को वह अस्पताल के पास घूमती हुई मिली थी, जिसे समझा-बुझाकर घर भेजा गया था. 


इसके बाद तड़के करीब 4 बजे उसने खुद डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को आजमाने के लिए झूठी सूचना दी कि थाने में कोई मौजूद नहीं है. पुलिस की सक्रियता जांचने के कुछ ही घंटों बाद उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP