रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

H

Hupendra Sharma

15 सित. 2025, 07:26 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

बारिश
बारिश

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून विदाई से पहले पूरे प्रदेश को भिगोने की तैयारी में है. मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.


इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश पूरे राज्य भर हो सकती है. कुछ जगहों पर भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है. साथ ही तेज आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है.

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर भाग में पिछले कुछ दिनों से बारिश की गतिविधि कम हुई है.


रविवार को अधिकांश जगहों में हल्की बारिश हुई, उसके बाद तेज धूप निकलने से वातावरण में उमस बढ़ गई. लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल होते देखे गए.


रविवार को सबसे अधिक तापमान रायपुर में 34.8 डिग्री एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान दुर्ग में 20 डिग्री दर्ज किया गया. बिलासपुर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा.


सोमवार को सुबह से प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बादल छाए हुए हैं. राजधानी रायपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो रही है. सुबह से बदली बारिश का दौर शुरू होने से मौसम खुशनुमा हो गया है.


मौसम विभाग ने सोमवार को राजधानी रायपुर, धमतरी, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलरामपुर, महासमुंद, बेमेतरा, कवर्धा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, सुकमा, खैरागढ़ सहित राज्य के सभी 33 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 2 दिनों 16 और 17 सितंबर को मौसम का ऐसा ही हालात बने रहने की संभावना है.


पिछले 24 घंटों की बात करें तो ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है. सबसे ज्यादा 60 MM बारिश तोंगपाल में हुई है.


इस मानसूनी सीजन में सबसे ज्यादा बारिश छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हुई है. जबकि सबसे कम बारिश बेमेतरा जिले में दर्ज की गई.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP