रोपा लगा रही महिलाओं पर गिरी गाज, 1 की मौत
रोपा लगा रही महिलाओं पर गिरी गाज
धमतरी | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई. जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं.
घटना के समय महिलाएं खेत में रोपा लगाने गई थी. उसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं.
पुलिस के मुताबिक घटना रुद्री थाना क्षेत्र के ग्राम सोरम की है. सोरम की रहने वली लता साहू, प्रमोतिन निर्मलकर और ममता साहू बुधवार को रोपा लगाने खेत गई थी.
दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली कड़कने लगी.
तभी खेत में काम कर रही लता साहू गाज की चपेट में आ गई. मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
जबकि साथ में काम कर रहीं प्रमोतिन निर्मलकर और ममता साहू घायल हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल ममता साहू और प्रमोतिन निर्मलकर को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया. जहां उपचार जारी है.
घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है.