रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

दंतेवाड़ा में ट्रैक्टर पलटने से महिला की मौत, 2 घायल

H

Hupendra Sharma

12 सित. 2025, 03:01 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

 ट्रैक्टर
ट्रैक्टर

दंतेवाड़ा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


पुलिस के मुताबिक घटना बारसूल थाना क्षेत्र की है. शुक्रवार को दोपहर में बारसूर-गीदम मार्ग पर उपेट के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया.

विज्ञापन


ट्रैक्टर में दो पुरुष और एक महिला सवार थी. ट्रैक्टर के नीचे दबने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दोनों पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.


हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला.


गंभीर रूप से घायल दोनों पुरुष को तत्काल बारसूल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया. जहां दोनों का उपचार जारी है.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP